50 ग्राम हेरोइन की तस्करी के मामले में सप्लायर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पचास ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सीआईए टू अंबाला के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल निवासी चर्च कंपाउंड अंबाला शहर को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
19 सितंबर 2021 को सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी करता है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शास्त्री कट जीटी रोड़ अंबाला छावनी के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें एक कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली तो पुलिस को कार में से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को लेकर थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह निवासी काजीवाड़ा मोहल्ला अंबाला शहर वर्तमान पता किराएदार डेराबस्सी (पंजाब) के रूप में हुई जिसे हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी राहुल भी इस मामले में संलिप्त है।