फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शुगर मिल ने शुरू किया किसानों के बकाए का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। शुगर मिल की ओर से गन्ना सीजन 2024-25 की बकाया राशि का भुगतान 25 नवंबर से प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान तक एक करोड़ 63 लाख रुपये की राशि किसानों को जारी की जा चुकी है। शेष बकाया राशि को भी बहुत जल्द पूर्ण कर दिया जाएगा तथा इसके तुरंत बाद नई भुगतान प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम एवं शुगर मिल सीईओ शिवजीत भारती ने उक्त जानकारी दी और किसानों से अनुरोध किया कि गन्ने की अधिकतम और नियमित आपूर्ति मिल में पहुंचाएं, जब मिल अधिक मात्रा में गन्ने का क्रशिंग करेगी तभी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, इससे न केवल मिल सुचारू और निरंतर चलेगी बल्कि भुगतान प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी। मिल का सुचारू संचालन तभी संभव है, जब किसान सहयोग पूर्वक समय पर और निरंतर गन्ने की आपूर्ति करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें