फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। गांव ककड़ माजरा निवासी 20 वर्षीय युवती ने रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती की मां यमुनानगर रिश्तेदार के घर गई थी। वहीं उसका भाई दुकान पर गया था। इस दौरान पीछे से युवती ने घर पर ही दुपट्टे से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलने पर थाना शहजादपुर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी श्याम लाल ने कहा कि मृतका की माता व भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिस कारण वह परेशान भी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें