फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते घर गई पत्नी, सुबह रिटायर्ड फौजी का शव फंदे पर लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा विहार निवासी सतपाल ने घरेलू कलह के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार मृतक आर्मी से रिटायर्ड था और शनिवार देररात को पत्नी से घरेलू कलह के चलते कहासुनी हो गई थी। मृतक की पत्नी झगड़े की शिकायत पुलिस को देकर रात को ही बेटे की बहू के साथ रिश्तेदार के घर चली गई थी। सुबह जब महेश नगर थाना पुलिस झगड़े का कारण जानने सतपाल के घर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर पुलिस ड्राइंग रूम में पहुंची। जहां पंखे पर सतपाल का शव लटका था। पुलिस ने छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक सतपाल का बेटा विदेश में है। घर में केवल पत्नी व बहू रहती थी। शनिवार देररात अचानक उनकी बहस हो गई। फिलहाल कलह के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें