अंबाला शहर पुलिस लाइन क्वार्टर नंबर 63बी में शुक्रवार को महिला सब इंस्पेक्टर के पति कुलदीप सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह दिमागी तनाव बताया गया है। कुलदीप की पत्नी सीमा पंचकूला में तैनात है।
शुक्रवार शाम सब इंस्पेक्टर सीमा पंचकूला से ड्यूटी के बाद जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ गया तो अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान हो गए।
महिला सब इंस्पेक्टर के पति कुलदीप सिंह का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
मुझे माफ कर देना
सुसाइड नोट में कुलदीप सिंह ने लिखा है कि मैंने सोच समझकर यह कदम उठाया है। मेरा दिमाग ठीक नहीं है। मैंने कई जगह इलाज करवाया था।
मैं अब अपने माता, पिता, पत्नी व बच्चे समेत अपने परिजन को परेशान नहीं करना चाहता। मैं बहुत दुखी हूं। मैं ठीक नहीं हूं। मुझे माफ कर देना।
सीमा आप भी मुझे माफ कर देना, क्याेंकि मैं लंबी बीमारी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं । सिर्फ तुम्हारा कुलदीप।