फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएम श्री स्कूलों में अगले वर्ष से होगी पढ़ाई शुरूय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। छह पीएम श्री राजकीय स्कूलों में अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी। इन स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता मिलनी है। स्कूलों ने इसके लिए आवेदन किया है। सीबीएसई माध्यम के साथ-साथ इन स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ेंगी। पीएम श्री स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने ग्रांट भी देनी शुरू कर दी है। स्कूलों में ग्राउंड ग्रांट के लिए एस्टीमेट मांगे गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल को ग्राउंड ग्रांट के लिए पांच-पांच लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, खेलकूद, स्वच्छता, पेंट, पेटिंग, अखबार, मैगजीन सहित अन्य कई ग्रांट भी जारी की जाएंगी। वहीं, जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में स्कूल प्रधानाचार्य ग्राउंड ग्रांट के लिए एस्टीमेट लेकर भी पहुंच रहे हैं जिससे उनको जल्द ग्राउंड ग्रांट मिले सकें।
अगले सत्र से यह छह पीएम श्री स्कूल होंगे शुरू : दरअसल, प्रथम चरण में शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना, रामबाग, बराड़ा के उगाला, साहा, शहजादपुर, नारायणगढ़ स्कूलों को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनाया था।
विज्ञापन

प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल चिन्हित किया गया था। इन छह स्कूलों में काफी कार्य हो चुका है और निजी स्कूलों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ चुकी हैं। यह पीएम श्री स्कूल अगले सत्र से शुरू हो जाएंगे। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। वहीं, दूसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर, घेल कलां, साहा से केसरी, शहजादपुर से पतरहेड़ी, नारायणगढ़ खंड से ज्योली स्कूल चयनित किए गए हैं।
इन स्कूलों से भी ग्रांट देने के लिए एस्टीमेट मांगे जा रहे हैं। इससे पूर्व पीएम श्री स्कूलों में सौंदर्यीकरण के लिए तीन-तीन लाख रुपये प्रत्येक स्कूल, इसके उपरांत डेढ़ लाख रुपये, स्वच्छता पखवाड़ा के लिए दस हजार, अखबार व मैगजीन के लिए भी ग्रांट दी जा रही है
इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं बढ़ेंगी और अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, पीएम श्री स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद ग्राउंड के लिए पांच लाख की ग्रांट प्रत्येक स्कूल को मिलेगी। इसके लिए एस्टीमेट मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें