अंबाला छावनी के एसडी स्कूल में प्रबंधन के साथ मौजूद विजेता छात्र व छात्राएं। प्रवक्ता
- फोटो : बैठक करते शिक्षक।
अंबाला। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने इद्रीश फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतर-विद्यालय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कैचिंग प्रतियोगिता में बारहवीं नॉन मेडिकल के राहुल ने प्रथम स्थान व अभिनव ने द्वितीय, पोस्टर मेंकिंग में अजय और शिवांक ने द्वितीय तथा कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्यानी और चाहत ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में वंदना, पायल और गरिमा का योगदान सराहनीय रहा। विद्यालय प्राचार्य सुनीता मनचंदा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस प्रशंसनीय कार्य पर बधाई दी। विद्यालय चेयरमैन कैलाश चंद मल्हौत्रा, प्रबंधक प्रो. तारा चंद गुप्ता, महासचिव सुधीर बिंदलास ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी।