फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण की इस प्रतियोगिता में जिले भर से टीमें हिस्सा लेंगी। नौ नवंबर को प्रतियोगिता में 60 टीमें हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 सुबह 11 बजे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण की प्रतियोगिता में पास होने वाले विद्यार्थी रेंज स्तर की परीक्षा में भाग लेंगे। जिसमें जिला करनाल, पानीपत और कैथल के जिला स्तर की परीक्षा पास करने वाले बच्चे भाग लेंगे।

डीएसपी यातायात सोनू नरवाल ने बताया कि यातायात थाना की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल के साथ मिलकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में यातायात को लेकर सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विदित हो कि इससे पहले 13 अक्तूबर को इस क्विज प्रतियोगिता के पहले स्तर की परीक्षा का स्कूल स्तरीय आयोजन करवाया जा चुका है। पहले स्तर की परीक्षा तीन लेवल पर हुई थी। पहले लेवल में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8, लेवल 3 में कक्षा 9वी से 12वी व कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया था। पहले स्तर की परीक्षा में सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के करीब दो लाख बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें से करीब साढ़े चार हजार बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जिन्होंने 27 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को शुरू से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें