फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रों को सोशल अकाउंट पर सावधानी बरतने की दी जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
केवी नंबर दो स्कूल में छात्रों को साइबर क्राइम बारे जागरूक करते हुए ​शिक्षक: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में पुलिस की टीम ने छात्रों को साइबर के बारे में जागरूक किया। साथ ही हेल्प लाइन नंबर 1930 बारे जानकारी दी। साइबर क्राइम सहायक उप निरीक्षक फकीर चंद व साइबर विशेषज्ञ बबित कौशल ने बतलाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर आप अपने बैंक खाता, क्रेडिट व डेबिट कार्ड की जानकारी सांझा न करें। अपने फेसबुक व्हाट्सएप पर टू स्टैप वेरिफिकेशन जरूर लगाए। अपने फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट रखें व ओटीपी किसी से भी शेयर न करें। न ही लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर सांझा करें। डिजिटल अरेस्ट, फेक शेयर मार्किट, ऑनलाइन ट्रेडिंग व नशे से दूर रहने बारे भी जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें