अंबाला सिटी के बलदेव नगर में प्रशिक्षण हासिल करते छात्र व छात्राएं। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। खत्री समाज धर्मशाला बलदेव नगर में स्पोर्ट्स कूड़ो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के मार्ग दर्शन में इंडिया चीफ व प्रेसिडेंट साउथ एशियन कूड़ो काउंसिल हंसी मेहुल वोरा के निर्देशानुसार रेशी मेहुल देधिया द्वारा दिया गया, इसमें लगभग 200 कूड़ो छात्र, छात्राओं खिलाड़ियों ने हरियाणा के कई जिलों से भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को कूड़ो की अग्रिम तकनीकों का ज्ञान दिया गया, इसमें जोहो, ओ सोटो गारी, ओ उचिगारी, उकेमी, ग्राउंड फाइट, किक कांबिनेशन पंचेज, थ्रो तकनीक व अन्य का ज्ञान दिया गया ताकि प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता व अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता जोकि गुजरात में होगी में, कूड़ो जैपनीज मार्शल आर्ट्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स में पदक जीत कर अपने जिले व हरियाणा राज्य का नाम रोशन कर सकें।