छावनी के आर्य काॅलेज के प्रागंण में नशा मुक्त अभियान सेल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंबाला। आर्य काॅलेज के प्रागंण में नशा मुक्त अभियान सेल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके अंतर्गत वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, शपथ ग्रहण करवाई गईं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को प्रयास करते रहना है कि पूरा समाज नशे के दुष्परिणामों से सुरक्षित रहे। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थ सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। रंजू त्रेहन ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तैयार करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। संवाद