फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Wed, 15 Oct 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। बाल कल्याण परिषद द्वारा लघु बाल भवन में दीपावली पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, इसमें उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उपायुक्त ने दीपक जलाकर दीपावली पर्व की उपस्थित सभी को बधाई दी। उपायुक्त ने इस मौके पर बाल कल्याण परिषद में बच्चों द्वारा दीपावली पर्व पर तैयार किए गए उत्पादों जिनमें दीए, मोमबत्ती, व पेंटिंग के साथ-साथ जो अन्य उत्पाद थे उनको देखा व उनकी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री राम आएंगे तो मैं अंगना सजाउंगी। भगवान श्री राम पर आधारित लघु नाटिका व सरस्वती वंदना की बेहतर प्रस्तुति पेश की। उपायुक्त ने इससे पहले लघु बाल भवन छावनी में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 200 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि बाल कल्याण परिषद द्वारा कौशल विकास केंद्र के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर कोर्स, सिलाई-कढाई प्रशिक्षण व ब्यूटी पार्लर के कोर्स के साथ-साथ अन्य स्किल से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है। आज जिन्हें प्रमाणपत्र वितरित किया गया है उनमें यह सभी प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें