शहर के एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोज
अंबाला सिटी। एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन का आयोजन हुआ। खेल प्रतिस्पर्धाओं में यूकेजी रोज ने पैक द बैग एंड रन रेस, यूकेजी लोटस ने बैलेंसिंग द बॉल और यूकेजी जैस्मिन ने जिग-जैग, हर्डल रेस में प्रतिभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत पावन नवकार मंत्र से हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. रुचिका भूटानी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि किंडरगार्टन स्तर पर खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग व सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। खेल महोत्सव के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा, गुब्बारों का विमोचन और मशाल प्रज्ज्वलन से हुई। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पदक वितरण कर सम्मानित किया गया।