फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों ने समूह नृत्य और एकांकी नाटक में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिला बाल कल्याण समिति हरियाणा के सौजन्य से यमुनानगर में मंडल स्तर पर 27 से 30 अक्टूबर तक डीएवी कॉलेज यमुनानगर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में मुरलीधर डीएवी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं समूह नृत्य, समूह गान और एकांकी नाटक में चौथे ग्रुप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इन सभी छात्रों का कॉलेज में लौटने पर स्वागत किया गया। इन सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय की संगीत अध्यापिका मंजीत कौर, शिवानी व अध्यापक दिनेश के मार्गदर्शन में कार्यक्रमों का अभ्यास किया था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विवेक कोहली व चेयरमैन जस्टिस प्रीतम पाल ने भी छात्रों को शुभकामनाएं भेजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें