फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
अंबाला सिटी के सोहनलाल डीएवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा के मार्गदर्शन में हुआ। विज्ञान क्लब की समन्वयक प्रो. पूजा धीमान की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित शिक्षकों के स्वागत के लिए तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर विज्ञान की छात्रा रिधुला ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। अंत में प्रो. पूजा धीमान ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें