फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी जिस भी कार्य में लगें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी स्कूल के सभागार में उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस भी कार्य में लगें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती। जिस भी क्षेत्र में आप जांए, ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन में गलत रास्ते को न अपनाएं और नशे जैसी कुरीति से दूर रहें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने व निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करेगी। इन प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत अंबाला में भी एक आईएमटी स्थापित किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल रहे। कार्यक्रम में मेयर सैलजा सचदेवा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, रिषभ कुमार, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेस के राज्य प्रधान सुरेश चंद्र, सौरभ कपूर, प्रशांत मुंजाल, डॉ. विकास कोहली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें