बराड़ा में संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पोस्टर
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका आयोजन प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क के निर्देश में किया गया। यह आयोजन वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु चंदना और डॉ. बिन्नी पाहवा के मार्गदर्शन में हुआ। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग बनाना रहा। कॉलेज प्राचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। संवाद
बराड़ा में संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पोस्टर