अंबाला सिटी। जिला परियोजना समन्यवक सुधीर कालड़ा ने समर एडवेंचर शिविर के लिए मनाली जाने वाले 100 विद्यार्थियों को रवाना किया। ये शिविर 28 से 3 जुलाई तक लगाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ इन गतिविधियों का जीवन में काफी महत्व है। उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चे रिवर, क्रॉसिंग, जिप लाइन, ट्रैकिंग, व्यक्तिगत विकास, सांस्कृतिक और अन्य कई तरह की गतिविधियों में शामिल होंगे। इस मौके पर सहायक परियोजना समन्यवक हरजिंद्र सिंह, यूथ एवं इको क्लब के जिला समन्यवक संजय कौशिक, मनोज कुमार, सुषमा कौशिक, सरोज भंवर, सम्राट और नूर हसन भी उपस्थित रहे।