अंबाला छावनी के सरकारी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व अन्य। प्रवक्ता
अंबाला। गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू सेल एवं साइंस सोसाइटी द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन वृत्तांत पर एक प्रस्तुति का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं, त्याग और आध्यात्मिक योगदान से परिचित कराना था, साथ ही उनके साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. (डॉ.) देस राज बाजवा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह प्रस्तुति छात्र तनुज एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत की गई। छात्रों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन के प्रमुख प्रसंगों, दार्शनिक विचारों और सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला, इससे विद्यार्थियों में मानवता, नैतिक शक्ति और विविधता के सम्मान जैसे मूल्यों को बढ़ावा मिला।