फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रा को किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर क्षेत्र में रह रही असम की एक युवती ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूलरूप से असम के कामरूप जिले की रहने वाली जुमी बेगम ने बताया कि उसकी शादी महिबुल आलम के साथ हुई थी। पीड़िता वर्तमान में विधि की छात्रा है, उसने आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद पति और सास मरजीना बेगम ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी पति ने कॉस्मेटिक की दुकान खोलने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की, इसमें से पीड़िता के पिता ने असमर्थता के बावजूद 5 लाख रुपये का इंतजाम कर दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2020 में गर्भवती होने पर पति को लड़की होने का डर सताने लगा। इसके बाद पति और सास ने मिलकर उसे धोखे से जहरीला काढ़ा पिला दिया, जिससे गर्भपात हो गया। तंग आकर पीड़िता सितंबर 2024 में बलदेव नगर में अपनी एक परिचित आंटी के पास आ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें