शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण करते हुए अतिथि व स्कूल स्टाफ। स्कूल
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में हरित महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से विभिन्न पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुहिम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में स्मृति वन का उद्घाटन किया गया, इसमें विद्यालय के बारहवीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी साहिल ने इस स्मृति वन में मोरपंख का पौधा लगाकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर ह्यूमन फाउंडेशन के सदस्य सुनील अरोड़ा, प्रोफेसर गरिमा जैन, प्रोफेसर दीक्षा, राजेंद्र वशिष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण करते हुए अतिथि व स्कूल स्टाफ। स्कूल