फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, बाजू व माथे पर लगे 15 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित मंगलई मोड़ पर एक तेजरफ्तार बाइक ने साइकिल पर स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहे छात्र को टक्कर मार दी। छात्र टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा। खून से लथपथ हालत में बच्चे को छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया। माथे व बाजू में घाव होने के कारण बच्चे के करीब 15 टांके लगे। हादसे में घायल गर्व ने बताया कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल पर अपने घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही मंगलई मोड़ पर पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रही बाइक ने साइड मार दी। इलाका पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें