फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रा हरनूर कौर ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा हरनूर कौर ने डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक व 68 राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई और 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता 8 से 14 दिसंबर तक नई दिल्ली में करवाई गई। इन दोनों प्रतियोगिता में हरनूर ने आयुवर्ग-17 में 60 से 66 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक और रजत पदक हासिल किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने इस उपलब्धि के लिए हरनूर व उनके पिता रणवीर सिंह व माता जैस्मिन बेहगल को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें