एसडीएम नारायणगढ़ से मिलने पहुंचं गन्ना किसान संघर्ष समिति के सदस्य।
नारायणगढ़। शुगर मिल बनौंदी में गन्ने के बकाया रुपयों के लिए गन्ना किसान संघर्ष समिति के सदस्यों की ओर से नारायणगढ़ एसडीएम के साथ बैठक की।
यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव राजीव शर्मा अंबाला भाकियू चढ़ूनी ग्रुप, प्रदेश सचिव बाॅबी राणा बधौली गन्ना किसान संघर्ष समिति मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि शुगर मिल बनौंदी में पिछले सत्र में किसानों की साढे 34 करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन शुगर मिल प्रबंधन की ओर से गन्ने की बकाया पेमेंट बंद कर दी। इस बकाया रुपये को शुरू कराया जाए।
एसडीएम नारायणगढ़ ने कहा कि शुगर मिल ने पिछले सत्र की पेमेंट कर दी है, शुगर मिल के पास आगे जो चीनी और सीरे के रुपये आने हैं, उससे शुगर मिल के खर्चे ही पूरे हो सकते हैं। शुगर मिल को सरकार से जो बिजली और सब्सिडी के रुपये आने हैं, वह अभी तक नहीं आए हैं। उस रुपयों के आने पर किसानों की ओर बकाया पेमेंट कर दी जाएगी।
बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष विनोद राणा ने कहा कि शूगर मिल बनौंदी के अंदर पिछले सत्र में किसानों की करीब साढे़ 34 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं। सरकार से शुगर मिल को जो बिजली व सब्सिडी का रुपया आना है, उसे सरकार जल्द जारी करे। उन्होंने बताया कि अभी किसान गेहूं कटाई के कार्य में लगे हुए हैं। गेहूं कटाई के बाद किसान संगठनों से बातचीत करके किसान पंचायत की जाएगी।