फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार लेबर कोड के विरोध में हड़ताल 12 को

Sat, 07 Feb 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार के पास वन मजदूर यूनियन की बैठक हुई। प्रवक्ता - फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय कारागार के पास पार्क में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन से संबंधित वन मजदूर यूनियन की बैठक हुई। सीटू वरिष्ठ उप प्रधान रमेश नन्हेड़ा ने कहा कि चार लैबर कोड के विरोध में 12 फरवरी को एकजुट होकर हड़ताल करेंगे। वन विभाग मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राज कुमार सोलंकी ने कहा कि हाइकोर्ट के फैसले के अनुसार पद सृजित कर मजदूरों को पक्का किया जाए और तब तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा ने भी समर्थन का एलान किया है। इसका नेतृत्व जिला प्रधान तारा चंद ने किया। संचालन जिला सचिव राम चंद्र ने किया। बैठक को वन मजदूर यूनियन के साहा रेंज के प्रधान बाल कृष्ण, अंबाला रेंज के प्रधान सुरेंद्र, हरि कृष्ण, रवि के अलावा सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना व सीटू राज्य सचिव सतीश सेठी ने भी संबोधित किया। संवाद

केंद्रीय कारागार के पास वन मजदूर यूनियन की बैठक हुई। प्रवक्ता- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें