छावनी के जीएमएन कॉलेज में नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर
- फोटो : samvad
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में नशा मुक्त अभियान टास्क फोर्स और एंटी-ड्रग्स क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज विद्यार्थियों के नुक्कड़ नाटक से हुआ, जिसमें नशे के कारण बिखरते परिवारों और सामाजिक पतन के दृश्यों ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों ने तख्तियों और नारों के माध्यम से नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि नशा केवल शारीरिक नहीं बल्कि गंभीर मानसिक समस्या भी है। संवाद