भारतीय रेल ने जमालपुर शेखां के लोगों को रेलवे की तरफ से एक सौगात दी है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाड़ी संख्या 04571/04572 (भिवानी -धुरी /धुरी -सिरसा ) और 04575/04576 (हिसार लुधियाना/ लुधियाना हिसार) गाड़ी का जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन पर छह माह की प्रयोगात्मक अवधि के लिए 5 मार्च 2022 ठहराव शुरू किया है। गाड़ी संख्या 04572 सुबह 7.13 बजे जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान स्वयं सिरसा संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद सदस्य सुनीता दुग्गल, राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुभाष, अंबाला मंडल के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जमालपुर शेखां के लोगों के साथ रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि कोविड-19 के कारण स्थगित की गई इन ट्रेनों का करीब दो साल बाद पुन: जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया गया है।