अंबाला। हिल रोड स्थित फलों की दुकान से दो युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर भाग गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एकता विहार चौक निवासी दुकानदार महेंद्र मक्कड़ ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे थे। एक युवक एक्टिवा स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा दुकान में आया। आरोपी ने खजूर का पैकेट खरीदने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाया। इस बीच उसने गल्ले से नकदी निकाल ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। संवाद