अंबाला सिटी के मानव चौक सब्जि मंडी में हुई दो गुटो की लड़ाई में डंडों आदि से प्रहार करते युवक।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मानव चौक स्थित सब्जी मंडी में दो गुटों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों व तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। झगड़े की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गए। चौकी नंबर पांच के इंचार्ज सुलतान सिंह ने बताया कि उनके पास अभी तक लड़ाई को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। उन्हें सूचना मिलेगी तो तुरंत कार्रवाई करेंगे। संवाद