फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो गुटों में चले डंडें, ईंट और पत्थर, नौ घायल

विज्ञापन
सूर्य नगर में हुई मारपीट के दौरान घायल महिला - संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सूर्य नगर में दो गुटों के बीच रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस बीच जमकर डंडें, धारदार हथियार और ईंटें चली। दोनों गुटों से महिलाएं, बच्चे और पुरुष करीब नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मारपीट के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक बाइक पर आते हैं और मंदीप के घर पर हमला कर देते हैं। पूरे परिवार को बाहर गली में निकालकर जमकर मारपीट करते हैं। इस मारपीट के दौरान जहां मंदीप सहित परिवार के छह लोग घायल हो गए, वहीं मनजीत कौर गुट से भी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंदीप की शिकायत पर 10 तो मनजीत कौर की शिकायत पर सात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बच्चे का रास्ता रोक मारे थप्पड़, चाकू से वार

छावनी के सूर्य नगर निवासी मंदीप कुमार ने बताया कि राम सिंह उनका पड़ोसी है। 28 जुलाई की शाम छह बजे उसका भतीजा ध्रुव दुकान से घर आ रहा था। पीछे से बाइक पर रामसिंह का बेटा ऋत्विक आया और हॉर्न बजाने के बाद आवाज दी। उसने कहा कि तेरे को दिखता नहीं क्या। ऋतिक ने ध्रुव को थप्पड़ मारा, लेकिन राहगीरों ने दोनों को छुड़वा दिया। 30 जुलाई की शाम 7 बजे फिर उसके भतीजे ध्रुव का रास्ता रोक राम सिंह ने थप्पड़ मारा। उसका भतीजा बचाव करते हुए अपने घर तक पहुंचा।
विज्ञापन

पीछे से राम सिंह, उसका बेटा ऋतिक, पत्नी मनजीत और राम सिंह का भांजा तेजामोहड़ी 5-6 बदमाशों को लेकर उनके घर में घुस गए और हमला बोल दिया। हमले में सोमनाथ, उर्मिला, संजय उर्फ संजू, बिंदु, रेनू व ध्रुव सहित उसे भी काफी चोटें आई। पुलिस ने मंदीप की शिकायत पर राम सिंह, ऋतिक, मंजीत, तेजा सहित छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पति के गले में रस्सी डाल खींचने के आरोप

दूसरे गुट से सूर्यनगर निवासी मनजीत कौर ने बताया कि 30 जुलाई शाम को वह घर में लगे मजदूर को छोड़ने के लिए दयाल बाग चौक छोड़ने आई थी। तभी आरोपियों ने घर जाने के बाद उसके और बच्चों को गालीगलौज शुरू कर दी। इतने में अपने पति को फोन कर बात बताई और वह 10 मिनट में ही घर आ गए थे। देखते ही देखते आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
धारदार हथियारों से लेस थे आरोपी
आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार थे। मारपीट के दौरान पति के गले में रस्सी डालकर खींचना शुरू कर दिया। बेटी बीचबचाव करने आई तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। धमकाया कि घर में घुसकर मारपीट करेंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमनाथ, उर्मिला, संजय उर्फ संजू, बिंदु, मंदीप, रेनू और ध्रुव पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सूर्य नगर में हुई मारपीट के दौरान घायल महिला - संवाद

सूर्य नगर में हुई मारपीट के दौरान घायल महिला - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें