अंबाला सिटी। शहर के पॉलिटेक्निक चौक पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित हों। रंगकर्मी जसदीप बेदी ने शहीदी दिवस के अवसर पर यह मांग की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-हिसार मुख्य मार्ग पर स्थित यह चौक इन महान क्रांतिकारियों के सम्मान के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व इन शहीदों की प्रतिमाएं शहर के ऐसे मार्ग पर लगा दी गई थीं, जो अक्सर बंद ही रहता है। संवाद