फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन मास्टरों का डिमांड बैज के साथ प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला में ड्यूटी पर डिमांड बैज लगाकर कार्य करते स्टेशन मास्टर। एसोसिएशन
विज्ञापन
अंबाला। स्टेशन मास्टरों ने मांगों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (ऐसमा) के आह्वान पर उत्तर रेलवे के सभी छह मंडलों में स्टेशन मास्टरों ने डिमांड बैज लगाकर कार्य किया। ऐसमा के पदाधिकारी जावेद उस्मान ने बताया कि एसोसिएशन ने प्रशासन को चार प्रमुख मांगें सौंपी हैं। इसमें रिक्त पदों को भरकर जीरो वैकेंसी सुनिश्चित करना, अमानवीय 12 घंटे का रोस्टर समाप्त करना, सीलिंग मुक्त नाइट ड्यूटी अलाउंस और आईआरटी-आईडीटी के लंबित मामलों का त्वरित निपटारा शामिल है। स्टेशन मास्टरों का कहना है कि भारी कार्यभार और मानसिक दबाव के बावजूद वे संरक्षा और समयपालन को प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि प्रशासन ने जल्द ठोस समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें