फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रदेशाध्यक्ष बडौली और शिक्षा मंत्री ढांडा ने जाना विज का हाल

विज्ञापन
अंबाला छावनी में अनिल विज का हालचाल पूछते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति के लिए जरूरी बताया। मुलाकात के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने विज के स्वास्थ्य के साथ-साथ संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा और कोसली विधायक अनिल यादव ने भी मंत्री के निवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयलए पूर्व विधायक रविंद्र, आर्य गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य, कांग्रेस पार्षद सुधीर जायसवाल, अमेरिका से आए एनआरआई गुरुद्वारा सोसायटी के प्रधान जत्थेदार चरण सिंह ने भी उनसे मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें