अंबाला। हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट की सांझी रसोई का मंगलवार को चित्रा सरवारा ने किंग पैलेस में शुभारंभ किया। पहले ही दिन 1000 जरूरतमंदों को भोजन बांटा गया। सरवारा ने कहा कि फ्रंट के हजारों कार्यकर्ता सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भाेजन उपलब्ध करवाने का कार्य करेंगे। साथ ही जरूरतमंदों को उनके घरों तक भी खाना पहुंचाया जाएगा। उन्होंने खाना लेने के लिए यहां आए लोगों को कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। उन्होंने समाज के दानवीर लोगों से भी कहा कि वे इस मौके पर खुले मन से जरूरतमंदों की मदद करें। कहा कि फ्रंट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक कोई भी जरूरमंद व्यक्ति यहां आकर भोजन प्राप्त कर सकता है।