मुलाना। सुहाना गांव में चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया। चोर कार का शीशा तोड़कर उसके भीतर रखा भरा हुआ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी ऋषि राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को अपने ससुराल गांव सुहाना आए हुए थे। उन्होंने अपनी कार गांव के वृद्ध आश्रम के पास खड़ी की थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब वह कार के पास पहुंचे, तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा गैस सिलिंडर गायब था।