फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर बिखरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
शैमफॉर्ड स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नृत्य करती छात्राएं । प्रवक्ता
विज्ञापन
बराड़ा। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह आयोजन आधुनिक नृत्य के जनक जीन-जॉर्ज नोवरे की जयंती के उपलक्ष्य में संचालित 15 दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत किया गया। प्रशिक्षक बुधराम मट्टू के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज्ज होकर हरियाणवी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनका सर्वांगीण विकास करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें