फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव शुरू

विज्ञापन
डीएवी रिवरसाइड स्कूल में खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मशाल के साथ खड़े ​खिलाड़ी व पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को दो सप्ताह तक चलने वाले खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। हरियाणा खेल विभाग के सहायक जिम्नास्टिक प्रशिक्षक योगेश्वर सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर और ध्वजारोहण से शुभारंभ किया। विद्यार्थियों का मार्च-पास्ट अनुशासन और एकता का प्रदर्शन था। मुख्य अतिथि योगेश्वर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या सीमा दत्त ने कहा कि खेल नेतृत्व क्षमता, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम हैं। महोत्सव में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम दिवस ''खेलें, स्वस्थ रहें और आगे बढ़ें'' संदेश के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें