फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मिक जागृति ही स्वस्थ तन और मन का आधार : नैतिकता भारती

विज्ञापन
शहर के मॉडल टाऊन स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में सत्संग करती साध्वी नैतिकता भारती।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के मॉडल टाऊन स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी नैतिकता भारती ने विचार रखते हुए कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य अपने शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सजग है, लेकिन स्वस्थ तन के लिए सबसे पहले मनुष्य का भीतर से जागरूक होना आवश्यक है, क्योंकि आत्मिक जागृति ही स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का वास्तविक आधार बनती है। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप के प्रति जागरूक नहीं होता, तब तक वह तन और मन की आवश्यकताओं को नहीं समझ सकता। तनाव, चिंता, नकारात्मक विचार और असंतुलित जीवनशैली धीरे-धीरे तन और मन दोनों को प्रभावित करती है। इसके लिए हमें अपने भीतर जागरूकता का दीप प्रज्वलित करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें