फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़े बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर भी गिरे

विज्ञापन
destroied tranformer - फोटो : bureau
विज्ञापन
मशीनरी से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार सुबह शहर की लौटों चुंगी के पास जहां कईं खंभों को उखाड़ दिया, वहीं दो ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान हुआ। बिजली की हाईवोल्टेज तार इस ट्रक की चपेट में आ गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान आसपास के घरों की छतों पर यह तार गिर गई, जबकि कुछ लोगों को करंट भी लगा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालाअंब की तरफ जा रहा मशीनरी से लदा एक ट्रक शहर की लोटों चुंगी के पास हाईवोल्टेज की तारों को खींच ले गया। मशीनरी में लिपटी तारों के चलते इस क्षेत्र में लगे बिजली विभाग के 6 खंभों के साथ-साथ दो ट्रांसफार्मरों को भारी क्षति हुई। यही नहीं शहर की स्ट्रीट लाइट का एक पोल व दो लाइटें भी इस नुकसान की जद में आ गई। भरभरा कर गिरे बिजली के खंभों के कारण बड़ी तादाद में बिजली की तारें घरों की छतों पर आ गिरी। यही नहीं बिजली के खंभे सड़क व कॉलोनी में खड़े वाहनों पर जा गिरे। चलती लाइन में हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र के लगभग दस लोगों को करंट लगा है। उधर, इस मामले में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता व नगर पालिका के अधिकारियों ने पुलिस में इस नुकसान बारे शिकायत दे डाली है। बताया जा रहा है कि लोगों ने पुलिस की सहायता से नुकसान करने वाले उक्त ट्रक को घटना स्थल से लगभग तीन दूरी पर गांव शाहपुर के नजदीक काबू कर लिया। उधर थाना प्रभारी कमलदीप सिंह के अनुसार इस संबंध में मामला दर्ज किया जा चुका है और कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें