फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04087 नई दिल्ली दो जुलाई को रात 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी दिशा में 04088 कटरा से तीन जुलाई को शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04095 पुरानी दिल्ली जं. से तीन जुलाई को रात 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.25 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04096 कटरा से चार जुलाई शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे पुरानी दिल्ली जं. पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें