फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर के बीच स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया है। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि 05005 गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 15 अप्रैल 2022 से 24 जनवरी 2022 तक हर शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9 बजकर 30 मिनट बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 16 अप्रैल से 25 जून 2022 तक हर शनिवार 12 बजकर 45 मिनट बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8 बजकर 50 मिनट गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन नंबर 05005 अंबाला छावनी में सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर पहुंचेगी और 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी जबकि ट्रेन नंबर 05006 अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजकर 45 मिनट पर पहुंची और 4 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें