फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसपी रेलवे ने किया जीआरपी थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एसपी रेलवे नितिका गहलोत ने शुक्रवार दोपहर को छावनी के जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व मुलाजिमों के कमरों को देखा जोकि खस्ताहाल थे। उन्होंने थाने की जर्जर इमारत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने थाना प्रभारी सहित कर्मचारियों से भी इस संबंध में पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार थाने के निर्माण को लेकर योजना बनी। इस संबंध में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा प्रस्ताव भी तैयार किया गया। बावजूद इसके रेलवे ने इसमें विशेष रुचि नहीं दिखाई। एसपी ने बताया कि वो इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगी और मंडल रेल प्रबंधक से भी मंत्रणा करेंगी ताकि थाने की हालत में सुधार हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें