फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के एक-एक दाने की होगी खरीद,डीसी और एसपी ने मंडी का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। उपायुक्त ने कहा कि किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिये सरकार संकल्पबद्ध है लेकिन पहली प्राथ्मितका अभी तक रजिस्ट्रेशन करवा चुके किसानों को दी जायेगी। उसके उपरांत जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। उनकी फसल को खरीदा जायेगा। उपायुक्त निशांत यादव और एस पी सुरेन्द्र भौरिया के साथ तरावड़ी अनाज मंडी पहुंचे। उन्होने गेट पास से लेकर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान मार्किट सचिव गौरव आर्य ने बताया कि मंडी मे सामाजिक दूरी को कायम रखने के लिए प्रतिदिन 100 किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं ताकि मंडी में ज्यादा भीड़ ना हो और समय रहते दिन में किसान की फसल कर बोरों में भरी जा सके। मंडी मे आने वाले हर किसान का मोबाइल मैसेज चैक किया जायेगा। उपायुक्त ने आढतियों की दुकानों पर जा कर बोरी के वजन को चैक किया। इस दौरान खाद्य अपूर्ति विभाग व हैफेड के अधिकारियों से गेंहू की कुल खरीद व उठान प्रबंधों के बारे जानकारी ली। उन्होने कहा कि कर्मचारी कम होने के कारण गेंहू की नमी जांच के लिये टीचरों को लगाया गया है। इस दौरान आढ़तियों से उनकी सम्समस्याओं के बारे मे जानकारी ली तो आढती ऐसोसिएशन के सरंक्षक शीशपाल गुप्ता, सचिव राकेश हंस ने मंडी मे किसी तरह कोई समस्या ना होने की जानकारी दी। एस पी करनाल ने भी किसानों से अपील की कि वह प्रशासन का सहयोग करते हुये मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ही फसल को मंडी में लेकर आये और ट्राली पर दो अधिक लोग ना हो। इस अवसर पर मंडी प्रधान नाथी राम गुप्ता, विरेन्द्र बंसल, महेश चौधरी, अनुराग जैन, अमित बंसल, नगरपालिका सचिव बलबीर रोहिला व अन्य प्रशासनिक अधिकारी साथ में मौजूद थे  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें