फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरे के बचाव के लिए एसपी ने दी सलाह, बरतें सावधानी

Sat, 17 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। सड़कों पर कम दृश्यता के कारण बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबाला ने वाहन चालकों के लिए विशेष सलाह जारी की है। एसपी ने अपील की है कि धुंध के दौरान चालक अतिरिक्त सावधानी बरतें ताकि सुरक्षित सफर सुनिश्चित हो सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि कोहरे में अक्सर लोग हाई-बीम हेडलाइट का प्रयोग करते हैं, जो गलत है। धुंध में हाई-बीम रोशनी को परावर्तित करती है, इससे सामने देखना और मुश्किल हो जाता है। हमेशा लो-बीम और फॉग लाइट्स का ही उपयोग करें, साथ ही अगले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि आपातकालीन स्थिति में ब्रेक लगाने का समय मिल सके। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कम दृश्यता में लेन न बदलें और ओवरटेकिंग से बचें। सड़क किनारे लगी सफेद पट्टी को गाइड मानकर चलें। एसपी ने कहा, यदि कोहरा अत्यधिक घना हो, तो वाहन को सड़क से उतारकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और चारों इंडिकेटर चालू रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें