राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी में डॉ. रामजी मल ने विभिन्न फूलों
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी में विभिन्न फूलों की किस्मों के बीज बोए गए। इस मौके पर फ्लावर मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर डॉ. रामजी मल दड़बी पहुंचे और उन्होंने विभिन्न फूलों की किस्मों के बीज बोए। प्रधानाचार्य रोहित रत्न ने बताया कि दड़बी ने इस विद्यालय में लगातार तीसरे वर्ष फूलों की नर्सरी लगाई है, विद्यालय इन फूलों को न केवल अपने विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए उपयोग में लाता है, बल्कि अन्य विद्यालयों, गुरुद्वारों एवं मंदिरों में भी वितरित करता है। डॉ. रामजी मल सिरसा के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से देश में घूमकर निशुल्क फूलों की नर्सरी लगा रहे हैं। उनके पहुंचने पर स्कूल में रतन, पवन, राजेश, गुरध्यान और धर्मपाल ने स्वागत किया और नर्सरी लगाने का धन्यवाद दिया।