बराड़ा में बैठक के दौरान मौजूद समाजसेवी। प्रवक्ता
बराड़ा। 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर की महा-परिनिर्वाण तिथि पर सामाजिक समरसता पर केंद्रित 21 कुंडीय यज्ञ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे सनराइज पैलेस में होगा। आयोजन का उद्देश्य ऐसे माहौल को बढ़ावा देना है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग बराबरी और आपसी सम्मान के साथ रह सकें। योजना को अंतिम रूप देने के लिए समाजसेवी डॉ. कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में सुमित गोयल के कार्यालय में बैठक हुई। ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यज्ञ का संचालन जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज के सान्निध्य में होगा। समस्त समाजसेवी आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता का संदेश देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी को भी बढ़ावा देगा। कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए टीम ने पैलेस का दौरा किया। मैदान, मंच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें। इस मौके पर सुमित गोयल, देवेंद्र बंसल, पिंटू राणा बराडा, प्रमोद जैन, बराडा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा, सरदार हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।