फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना में तैनात सार्जेंट की पत्नी से चैन स्नेचिंग, स्कूटी से गिरकर हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्कूटी पर सवार होकर वायुसेना स्टेशन की तरफ जा रही वायुसेना में तैनात सार्जेंट की पत्नी से बाइक सवार दो युवकों ने चेन झपट ली। इसी बीच महिला का स्कूटी से संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इसके चलते महिला घायल हो गई। बाद में महिला ने रेजीमेंट चौकी पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसके पति वायुसेना में तैनात हैं और वह छावनी के बाजारों में किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर आई थी। गले में सोने की चैन डाल रखी थी जब वह वापस अपने क्वार्टर में लौट रही थी तो आर्मी स्कूल की तरफ जाते वक्त जैसे ही चर्च के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक बाइक पर आएं और उन्होंने उसकी चैन झपट ली। महिला झपटमारी के चलते डर गई और जब संभलने का प्रयास किया तो वह गिर पड़ी। महिला ने बताया कि झपटमार के पास से चैन तो गिर गई लेकिन उसके बीच का पैंडल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें