फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन में युवती का पर्स छीनकर स्नैचर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक दिव्यांग युवती का स्नैचर द्वारा पर्स छीनने का मामला सामने आया है। युवती के पर्स में 40 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। वह कानपुर से अपने मामा के साथ प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जालंधर जा रही थी।
विज्ञापन

युवती जैसे ही अंबाला छावनी जंक्शन पर पहुंची तो स्नैचर ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने जालंधर कैंट पहुंच जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अंबाला कैंट पहुंची। शिकायत पर जीआरपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता नेहा रानी ने बताया कि वह उसके मामा लालता प्रसाद के घर रहती है और उसके माता-पिता जालंधर में रहते हैं। वह 13 सितंबर को अपने मामा के साथ दवा लेने के लिए कानपुर से जालंधर जा रही थी। उसकी सीट खिड़की के पास थी। सुबह करीब पांच बजे उसकी आंख लगी गई। ट्रेन की रफ्तार अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन पहुंचने से पहले धीमी हो गई। इसी बीच खिड़की के पास खड़े एक युवक ने उसका धीरे-धीरे पर्स खिंचा, जब उसे महसूस हुआ तब तक युवक ने उसके पर्स की दोनों स्टैप काट दी और अचानक छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि पर्स में 40 हजार कैश, मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, डिसेबिलिटी कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 379-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें