फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झपट ली सोने की चेन, नुकीली वस्तु से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के शुकुलकुंड रोड पर शिव मंदिर के सामने दो पल्सर बाइक सवार एक महिला से गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शातिर झपटमारों ने पहले तो अपनी ननद के साथ जा रही जग्गी कॉलोनी निवासी एकता मदान की एक्टिवा को टक्कर मारी।
विज्ञापन

गिरते ही बदमाश ने उसके बाजू पकड़ने के बाद गले से सोने की चेन तोड़ ली। इतने में पीछे बैठी ननद ने पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर भी नुकीली चीज से वार कर फरार हो गए। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में जग्गी कॉलोनी निवासी एकता मदान ने बताया कि वह अपनी ननद रुबी के साथ अपनी एक्टिवा पर सामान लेने के लिए बाजार गई थी। शुक्रवार की शाम को बाजार से सामान लेने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी। एक्टिवा उसकी ननद चला रही थी और पीछे बैठी हुई थी। इतने में शुक्ल कुंड रोड पर शिव मंदिर के सामने पहुंची तो अचानक पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

एक्टिवा पर लात मारते ही वो गिर गए और उसे गले से चेन झपट ले गए। एक्टिवा चला रही ननद ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान ननद के हाथ पर भी गहरी चोट आई। इस दौरान शोर भी मचाया लेकिन तब तक भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें