फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प ने 9 वर्षीय बच्ची को डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा के निकट गांव कंबासी में 9 वर्षीय ज्योति की सांप के डंसने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ज्योति अपने माता-पिता के साथ खेत में गई थी। सभी अपने काम में लगे हुए थे और ज्योति खेत में ही खेल रही थी। तभी बच्ची रोते हुए परिजनों के पास पहुंची। बच्ची का कहना था कि सांप ने उसे उंगली पर काट लिया है। परिजन जब तक बच्ची को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें